फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bundelkhandi Ward By-election: BJP Candidate Wins, Defeating Independent by 11 Votes

बुंदेलखंडी वार्ड उपचुनाव : निर्दलीय को 11 वोटों से हराकर भाजपा प्रत्याशी जीते

Fri, 08 May 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhandi Ward By-election: BJP Candidate Wins, Defeating Independent by 11 Votes
नगर के बुंदेलखंडी वार्ड में भाजपा प्रत्याशी जीत के बाद प्रमाण पत्र लेते नितिन केसरवानी, स्रोत स
-नगर पालिका के वार्ड-36 के उपचुनाव में जीते दिवंगत सभासद सतीश केसरवानी के पुत्र नितिन
विज्ञापन

मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड-36 बुंदेलखंडी वार्ड के सभासद पद के लिए हुए उपचुनाव की शुक्रवार को मतगणना हुई। भाजपा प्रत्याशी नितिन केसरवानी ने 11 मतों से निर्दलीय उम्मीदवार रवि टंडन को हराकर चुनाव जीते। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार को हराकर भाजपा की सीट बरकरार रखी। इसके पूर्व उन्हीं के पिता सतीश केसरवानी इसी सीट से भाजपा के टिकट पर ही सभासद निर्वाचित हुए थे। उनके निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी।
बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे नोडल सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार सिंह की निगरानी में जैसे ही मतगणना शुरू हुई। शुरुआत के करीब चार राउंड में सपा के नागेंद्र तिवारी बढ़त बनाए रह, लेकिन पांचवे राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी रवि और भाजपा प्रत्याशी नितिन केसरवानी आगे हुए। नितिन केसरवानी को कुल 709 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रवि कुमार को 698 मत मिले। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नागेंद्र तिवारी को 636 मतों पर संतोष करना पड़ा। वे तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर निर्दलीय दाउदयाल रहे। उन्हें कुल 216 मत मिले। पांच मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। रिटर्निंग अफसर डॉ. मनाेज कुमार ने भाजपा प्रत्याशी की जीत की घोषणा की। विजय का प्रमाणपत्र प्रदान किया। विजयी प्रत्याशी नितिन केसरवानी ने कहा कि वे सदैव वार्ड के विकास के लिए कार्य करेंगे। अपनी जीत को उन्होंने भाजपा की जीत बताया। इस अवसर पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष डॉली अग्रहरि, पश्चिम मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा व बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-----------------
अंतिम चक्र में बढ़त बनाई और हासिल की जीत
उपचुनाव की मतगणना बड़े ही उतार चढ़ाव रहा। शुरुआती चार राउंड में सपा प्रत्याशी नागेंद्र तिवारी ने बढ़त बनाए रखी। चौथे राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 387, सपा प्रत्याशी को 524, निर्दलीय उम्मीदवार रवि टंडन को 267 और दाउदयाल को 105 मत मिले थे। लेकिन पांचवें राउंड से भाजपा और रवि टंडन की स्थिति में सुधार हुआ लेकिन वे सपा प्रत्याशी से पीछे ही रहे। पांचवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 440 मत मिले, सपा को 536 और निर्दलीय रवि को 300 मत मिले। लेकिन छठवें राउंड में निर्दलीय रवि ने एकाएक छलांग लगाई। समाप्ति तक सीधे 622 पर पहुंच गए। छठवें राउंड में भाजपा को 590 और सपा को 568 मत मिले थे। अंतिम और सातवें चक्र में भाजपा प्रत्याशी को 119 मत मिले और वह 709 वोट पकर विजय श्री प्राप्त किए। सपा को 68 और निर्दलीय रवि को 76 मत ही मिले। वे क्रमश: 636 व 698 पर ही रुक गए। अंतिम चक्र में भाजपा प्रत्याशी को कठिन जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नगर पालिकाध्यक्ष ने बचाई अपने बूथ की लाज
मिर्जापुर। भाजपा प्रत्याशी शुरुआती दौर में पिछड़ते रहे लेकिन अंतिम चक्र में जब नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी का बूथ आया तो वहां से उन्हें बढ़त मिली। नगर पालिकाध्यक्ष का बूथ बंदा बैरागी प्राथमिक विद्यालय था। अंतिम छठवें व सातवें चरण में इन्हीं दोनों बूथों 232 व 233 की गणना हुई और इसी जगह से भाजपा प्रत्याशी को विजय मिली। उपचुनाव की घोषणा होने तक यह चर्चा रही कि नगर पालिकाध्यक्ष व भावी प्रत्याशी के बीच 36 का आंकड़ा है लेकिन प्रचार शुरू होते-होते यह बातें अफवाह साबित हुईं। नगर पालिकाध्यक्ष ने पूरे जोर शोर से चुनाव प्रचार किया।

------------------
भाजपा जिलाध्यक्ष ने नितिन का स्वागत किया
बरौंधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर पार्टी प्रत्याशी नितिन केसरवानी के वार्ड उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया।
-------
मतगणना पर एक नजर
कुल मत 5651
पड़े मत 2315
नितिन केसरवानी भाजपा 709
नागेंद्र तिवारी सपा 636
रवि टंडन, निर्दलीय 698
दाउदयाल, निर्दलीय 216
नोटा 005
निरस्त 051
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed