फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bullet fired while making reel in mirzapur pellet pierced woman shoulder referred police arrived

रील बना रही थी...चल गई गोली: खून से लथपथ महिला को देख मची चीख-पुकार, मेमो वायरल; जानें पूरा मामला

Thu, 12 Jun 2025 09:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Jun 2025 09:27 PM IST
सार

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में महिला को गोली लगने का मामला सामने आया है। बताया गया कि वह रिल्स बना रही थी तभी गोली चल गई। महिला के कंधे में गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बताकर उसे रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Bullet fired while making reel in mirzapur pellet pierced woman shoulder referred police arrived
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime News: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली स्थित प्रसाद का पुरा अनगढ़ रोड के एक मकान में बुधवार की देर रात रील बनाते समय एक महिला के सीने में गोली लग गई। घायल महिला को मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में ले आया गया गोली कंधे में फंस थी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बीएचयू रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


मामले ने गुरुवार को तब तूल पकड़ा जब कटरा कोतवाल को अस्पताल से भेजा गया मेमो वायरल हुआ। पहले तो घटना से पुलिस अनभिज्ञ बनी रही। वायरल होने पर जानकारी साझा की।
विज्ञापन


इमरजेंसी ड्यूटी पर रहे चिकित्सक डॉ. रवि शंकर सिंह ने बताया कि महिला को उसके पिता व अन्य परिजन लेकर आए थे। वे बता रहे थे कि महिला ने खुद को गोली मारी है। वहीं, दूसरी ओर एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि उनकी महिला के पिता से बात हुई है। उनका कहना है कि रील बनाते समय गलती से गोली चल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

कटरा कोतवाली के प्रसाद का पुरा रहने वाली काव्या उर्फ भाव्या अग्रवाल को बुधवार की देर रात दो बजे मंडलीय अस्पताल ले आया गया। घटना को लेकर अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। उनके पिता सतीश चंद सहित अन्य परिजन साथ थे। महिला के सीने में गोली लगी थी। 

चिकित्सकीय परीक्षण में यह निकलकर आया कि गोली महिला के कंधे में फंसी है। महिला को अच्छे उपचार के लिए बीएचयू रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि महिला को खुद से ही गोली लगी है। महिला के रेफर होने के बाद मामला शांत हो गया। 

जब मेमो वायरल हुआ तो पहले पुलिस ऐसी किसी जानकारी से इनकार करती रही बाद में बताया गया कि महिला के घर ताला बंद है, कोई नहीं है। फिर एएसपी सिटी ने बताया कि पिता से वार्ता हुई है। उनका कहना है कि रील बनाते समय गोली चल गई है। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed