फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   bullet ejected after touching the trador

छूकर निकली गोली, बाल-बाल बचा कपड़ा व्यवसायी

Tue, 16 Feb 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
bullet ejected after touching the trador
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा कला गांव के पास रविवार रात दुकान बंद कर घर जा रहे कपड़ा व्यवसायी पर बाइक सवार बदमाशों ने फायर कर दिया। संजोग है कि व्यावसायी गोली कमर के पास से छू कर निकल गई। मंडलीय अस्पताल में उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। व्यवसायी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने व्यवसायी की तहरीर पर उसके दो चचेरे भाइयों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्र के बरकछा खुर्द निवासी कपड़ा व्यवसायी चुल्लूराम मौर्या (50) की कपड़ा की दुकान बरकछा पेट्रोल पंप के पास है। रविवार की रात वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे । बरकछा खुर्द मोड़ के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। चुल्लूराम के कमर के पास से गोली छूते हुए निकल गई। उन्होंने पास में ही स्थित दुकान में जाकर जान बचाई। और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मंडलीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर चचेरे भाइयों पर जमीन के विवाद में हमला करवाने की तहरीर दी। इस संबंध में देहात कोतवाल विजय चौरसिया ने बताया कि गोली नहीं चली है। ट्रामा सेंटर में हुए मेडिकल जांच में फायर से चोट नहीं आई है। चुल्लू राम की तहरीर पर उसके दो चचेरे भाई रामा और चंद्रशेखर मौर्या के खिलाफ जान से मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed