फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bulldozers Action on two prayer places built on reserved land of Forest Department in mirzapur

मिर्जापुर में गरजा बुलडोजर: दो प्रार्थना स्थलों को किया गया ध्वस्त, अवैध कब्जा और मतांतरण की मिली थी शिकायत

Mon, 12 Aug 2024 09:08 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 12 Aug 2024 09:08 AM IST
सार

मिर्जापुर जिले में वन विभाग के जंगल महाल की आरक्षित भूमि पर बने दो प्रार्थना स्थलों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे के साथ ही यहां मतांतरण की शिकायत मिली थी। 

विज्ञापन
Bulldozers Action on two prayer places built on reserved land of Forest Department in mirzapur
दो प्रार्थना स्थलों पर चला बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के जंगल महाल स्थित कुम्हिया तथा बेलखरा की वन भूमि पर बने दो प्रार्थना स्थलों को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन तथा एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा के इस मामले में वन तथा राजस्व कर्मियों की तरफ से आरोपियों के खिलाफ बीते नवंबर माह में तीन अलग- अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे।

विज्ञापन


शासन को खुफिया जानकारी मिली थी कि जमालपुर ब्लॉक में अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से सरकारी पहाड़ खाते, वन तथा राजस्व की जमीन कब्जा करके एक दशक से प्रार्थना स्थल का निर्माण कराकर मतांतरण कराया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शासनस्तर से जांच कराई गई। 
विज्ञापन


उधर, वन तथा राजस्व कर्मियों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम ने जंगल महाल के कुम्हिया, बेलखरा में बने प्रार्थना स्थल का अभिलेखीय साक्ष्य संकलित किया। जिसमें अवैध रूप से कब्जा करके प्रार्थना स्थल का निर्माण कराकर मतांतरण का मामला सामने आया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ वन तथा राजस्व कर्मियों की ओर से बीते नवंबर माह में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed