फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bulldozer runs on encroachment on road tracks in Vasliganj

Mirzapur News: वासलीगंज में सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Fri, 13 Dec 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on encroachment on road tracks in Vasliganj
मिर्जापुर। प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका तथा लोक निर्माण विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बृहस्पतिवार को संकटमोचन मंदिर से लेकर घंटाघर त्रिमुहानी तक सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटवा दिया गया। उधर, कुछ दुकानदार अभियान समाप्त होने के बाद पटरियों पर फिर से कब्जा कर ले रहे हैं।
विज्ञापन

संकटमोचन मंदिर से शाम को अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया। इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारी अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे। नालियों पर रखे पत्थर को भी तोड़कर हटाया गया। बुलडोजर से सीढि़यों को ध्वस्त करा दिया गया। ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को सड़क की जमीन से कब्जा हटाने के लिए कहा जा रहा था। साथ ही चेतावनी दी जा रही थी कि खुद अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर पालिका प्रशासन उसे हटवा देगा। उधर, कई दुकानदार खुद अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे। उन्हें यह भय था कि नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटाएगा तो उसका खर्च भी देना पड़ेगा। जो लोग खुद अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे, उनके अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने समझाया और अतिक्रमण हटाने को लेकर चेतावनी भी दी। विरोध कर रहे लोगों को अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सरकारी काम में बाधा पैदा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed