फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Budget received for marriage of 301 couples, event to be held in November

Mirzapur News: 301 जोड़ों के विवाह के लिए मिला बजट, नवंबर में आयोजन

Sun, 31 Aug 2025 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Budget received for marriage of 301 couples, event to be held in November
जिले में सामूहिक विवाह योजना के तहत 301 जोड़े के विवाह के लिए बजट मिल गया है। शीघ्र ही विवाह कराया जाएगा। नवंबर में यह आयोजन हो सकता है। इसके पहले वर्ष 2024- 25 में कुल 1567 जोड़े का विवाह कराया गया था।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के लिए इधर कोई लग्न न होने के कारण नवंबर में यह आयोजन होगा क्योंकि नवंबर में विवाह का मुहूर्त बताया जा रहा है। शासन का दिशा निर्देश है कि उपयुक्त समय पर ही विवाह कराया जाए। इसके पहले जिले को वर्ष 2024- 25 में 14 83 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य मिला था जिसके सापेक्ष 1567 जोडो विवाह कराए गए थे। इसके तहत जुलाई 2024 से लेकर मार्च 2025 तक कुछ छह चरणों में 1567 विवाह का आयोजन किया जा चुका है। 15 जुलाई को पहला आयोजन किया गया था। जिसमें 58 जोड़ों का विवाह हुआ था। इसके बाद 28 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था जिसमें 281 जोड़ों का विवाह कराया गया था।
विज्ञापन

इसी क्रम में नगर के राजकीय इंटर कालेज परिसर में 14 दिसंबर को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इसमें 153 जोड़ों का विवाह कराया गया था। इसके बाद 21 जनवरी 2025 में हलिया में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 291 जोड़ों का विवाह हुआ। इसके अगले ही सप्ताह 27 जनवरी को चुनार में आयोजन हुआ। उसमें 242 जोड़ों का विवाह हुआ। इसके बाद सात मार्च को सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ जिसमें 542 जोड़ों का विवाह कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव ने बताया कि 301 जोड़ों के विवाह के लिए बजट आ गया है। नवंबर में सामूहिक विवाह का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed