फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bspajnon the full shout

बसपाजनों ने भरी हुंकार

Tue, 28 Apr 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 28 Apr 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bspajnon the full shout
किसान समाज देश की रीढ़ है और वह विकास का कतई विरोधी नहीं, बल्कि सदैव विकास का पक्षधर रहा है। किसान चाहता है कि विकास ऐसा होना चाहिए जो उसे बेसहारा, बेघरबार, बेरोजगार नहीं करे और उसका व उसके परिवार का भविष्य अंधकारमय न हो।
विज्ञापन


 यह बातें सोमवार को सिटी क्लब परिसर में बसपा के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि इलाहाबाद-मिर्जापुर के जोन कोआर्डिनेटर अखिलेश अंबेडकर ने कही।
विज्ञापन



किसानों के हित और संरक्षण में बसपा के देशव्यापी कार्यक्रम के तहत सिटी क्लब में आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें किसानाें के हितों की अनदेखी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दोनों सरकारें किसान हितकारी ना होकर अधिकांशत: बड़े-बड़े पूंजीपतियाें व कारपोरेट जगत को ही लाभ पहुंचाने वाली है। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां एक ओर विदेशों की यात्रा करने में मशगूल हैं, वहीं देश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।

उन्हाेंने किसानों की बर्बाद फसल की कम से कम 60 हजार रुपया प्रति एकड़ मुआवजा दिलाए जाने की मांग के साथ ही आत्महत्या कर चुके किसानों के परिवारों को नौकरी व आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।

सभा को मझवां विधायक डा. रमेश चंद्र बिंद मिर्जापुर मंडल के जोन कोआर्डिनेट कमला शंकर राव, राम सिंह पासी और अशोक भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमिला सिंह, पूर्व विधायक राम लौटन सिंह पटेल, नगर विधानसभा प्र्रभारी कासिम हुसैन, संजय सिंह गहरवार, अब्दुल रहमान राईन ने भी संबोधित किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम व संचालन राज नारायन निराला ने किया।

इस दौरान शिवजोर पाल, घनश्याम सिंह पटेल, शशिभूषण, राजेश गौतम, अब्दुल रहमान, बलराम यादव, बबलू हाशमी, इलियास खां, जयसिंह पाल, डा. शक्ति श्रीवास्तव, यशवंत राव, रजत, सुरेंद्र मौर्य, जियालाल गौतम, श्याम लाल सरोज, माता प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed