फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BSNL contract workers sit on hunger strike

बीएसएनएल के ठेका श्रमिक बैठे भूख हड़ताल पर

Tue, 25 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
BSNL contract workers sit on hunger strike
मिर्जापुर। अनगढ़ स्थित दूरसंचार महाप्रबंधक कार्यालय पर मंगलवार को टेलीकाम कैजुवल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में ठेका श्रमिकों ने दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की। तीन सूत्री मांगों के समर्थन में इस भूख हड़ताल का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने मांग की कि ठेका श्रमिकों की छंटनी न की जाए। उनकी दो माह की बकाया मजदूरी का भुगतान शीघ्र किया जाए। साथ ही ठेका श्रमिकों के कार्य अवधि में कटौती न किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में भी महाप्रबंधक को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन मजदूरी का भुगतान आज तक नहीं किया गया। मजदूरी का भुगतान न होने से ठेका श्रमिकों का परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। अध्यक्षता नागेंद्र सिंह व संचालन सुरेश चंद्र ने किया। इस अवसर पर संजय मौर्य, धीरेंद्र दुबे, कमला प्रसाद, धनेश मौर्य, विकास गौतम, कमलेश कुमार, पारसनाथ पाल, रामकुमार, सुबास चंद्र, इंद्रजीत बिंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed