फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brother is threatening to take possession of the house after taking half the land

Mirzapur News: आधी जमीन लेने के बाद मकान पर कब्जे की धमकी दे रहा भाई

Sun, 29 Jun 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Brother is threatening to take possession of the house after taking half the land
मिर्जापुर। जिले के सभी थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जमीन के विवाद से जुड़े मामले सबसे ज्यादा आए। किसी ने भाई पर भूमि व मकान पर कब्जा करने की शिकायत की तो किसी ने पड़ोसी पर भूमि विवाद में धमकी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

छानबे क्षेत्र के नंदनी गांव निवासी अशोक कुमार ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि पुश्तैनी जमीन का आधा हिस्सा छोटे भाई को दे चुका है। अब वह मकान पर कब्जा करने के लिए धमकी दे रहा है। छानबे क्षेत्र के ही तेलियानी गांव निवासी अमरेश तिवारी ने बताया कि वह खेत का समतलीकरण करा रहे हैं। विपक्षी इसका विरोध कर मारपीट करने लगा। धमकी दे रहा कि काम बंद करा दे, नहीं तो अंजाम भुगतना होगा। मड़िहान के अटारी गांव निवासी सरजू सिंह ने बताया कि कि खेत में बोई गई धान की फसल पर ग्राम प्रधान ने चकरोड की मिट्टी फेकवा दिया गया, जबकि चकरोड कहीं और है।
विज्ञापन

बगल काश्तकार द्वारा चकरोड को खेत में मिला लिया गया है। हलिया के महुगढ़ छतरिहा गांव निवासी मिश्रीलाल ने बताया कि अपने खेत में मकान बना रहा है। पड़ोसी मकान बनाने से रोक रहा है। पड़री के शेषकेपूरा गांव निवासी सुरेश गौतम ने बताया कि जमीन नापी के लिए तीन बार से थाना समाधान दिवस का चक्कर लगा रहे ,है लेकिन राजस्व कर्मियों द्वारा जमीन नापी के लिए बस आश्वासन दिया जा रहा है। नान्हूपुर गांव निवासी द्वारिका प्रसाद प्रजापति ने बताया कि गांव के तालाब पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed