फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP News Brother-in-law murdered at brother-in-law in wedding broken head hitting with bamboo

Mirzapur News: साले की बेटी की शादी में साढ़ू की हत्या की, बांस से मार कर फोड़ दिया सिर; आरोपी भाग निकला

Wed, 28 May 2025 12:55 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 12:55 AM IST
सार

UP Crime News: मिर्जापुर में बांस से मारकर युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। इससे पहले घायल को अस्पताल पहुंचाया गया था। इस बीच माैका पाकर आरोपी भाग निकला। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
UP News Brother-in-law murdered at brother-in-law in wedding broken head hitting with bamboo
युवक की माैत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Murder in Mirzapur: मिर्जापुर के जिगना क्षेत्र के गोनौरा गांव में बीती रात साले की बेटी की शादी में दो साढ़ू भिड़ गए। विवाद बढ़ने छोटे साढ़ू ने बड़े साढ़ू के सिर पर बांस से वार कर दिया। हमले में उसका सिर फट गया। घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन




देहात कोतवाली क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा (40) साले सुखीलाल की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए जिगना थाना क्षेत्र के गोनौरा आया था। रात में द्वारचार की तैयारी चल रही थी कि जितेंद्र का उसके छोटे साढ़ू से विवाद हो गया।
विज्ञापन


बात बढ़ने छोटे साढ़ू ने जितेंद्र के सिर पर बांस से हमला कर दिया। इसमें जितेंद्र का सिर फट गया। शादी में अफरातफरी मच गई। घायल जितेंद्र को सीएचसी सरोई ले जाया गया, जहां डाक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आरोपी मौका पाकर भाग गया। मौत से शादी का माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहरे और गम के माहौल में शादी समारोह शुरू हुआ।


थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दो साढ़ू में विवाद हो गया। घायल बड़े साढ़ू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed