{"_id":"5f1f14d28ebc3e63e035c0a6","slug":"broken-record-44-new-corona-found-including-10-women-infected-mirzapur-news-vns538172348","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा रिकार्ड, 10 महिला समेत मिले 44 नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा रिकार्ड, 10 महिला समेत मिले 44 नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में रविवार को 38 मरीज मिलने के बाद सोमवार को रिकार्ड टूट गया। सोमवार को कोरोना के 44 मरीज मिले है। सोमवार को भी सबसे अधिक नगर के शुक्लहा बजरंगनगर पंडित गुप्तराम गली में आठ मरीज मिले है। 44 मरीज मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 479 हो गई है। 12 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। इसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 300 हो गई है। एक्टतिव केस 169 है। कोरोना से अब तक 10 लोगों की से मौत हो चुकी है।
पिछले 29 दिनों से लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों ने सोमवार को अब तक का सारा रिकार्ड तोड़ दिया। सोमवार को एक दिन में सबसे अधिक 44 मरीज मिले है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि सोमवार को 387 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें 42 पाजिटिव मिले है। इसमें सात आरटीपीसीआर, एक ट्रूनेट मशीन और 34 एंटीजेन टेस्ट से रिपोर्ट मिली है। दो पाजिटिव रिपोर्ट दूसरे जिलों के लैब से आया है। पाजिटिव मरीजों में सबसे अधिक आठ मरीज नगर के शुक्लहा मोहल्ले के पं. गुप्तराम गली में मिली है। इसमें पांच पुरुष और तीन महिला है। सोमवार को इसी मोहल्ले में 14 मरीज मिले थे। इसके अलावा अष्टभुजा वास्तु बिहार कालोनी में एक पुरुष, दुर्गा दुवी मोहल्ले में दो पुरुष और तीन महिला, जमालपुर गंगहरा में एक पुरुष, गंगा दर्शन कालोनी महंथ शिवाला में एक पुरुष, वासलीगंज में एक पुरुष, डंकीनगंज में एक पुरुष, लालगंज में एक पुरुष, मंगरहा सीखड़ में एक पुरुष, विष्णुपट्टी चील्ह में एक महिला, चुनार सद्दूपुर मोहाना में एक पुरुष,गोरही कछवां में एक पुरुष, सरोई विजयपुर में एक पुरुष, जिगना थाने में दो पुरुष, हलिया में पांच पुरुष, पुरानी दशमी में एक पुरुष, नकहरा सिटी में एक पुरुष, पुरानी दशमी में एक पुरुष,गणेशगंज में एक पुरुष, पुलिस कार्यालय में एक पुरुष, नई बाजार में एक महिला, बिहसड़ा में एक पुरुष, पीएसी बटालियन में एक पुरुष, भटवा पोखरी में एक पुरुष, कनौरा पहाड़ी में एक पुरुष, महुवरिया में एक पुरुष, लल्ला घाट में एक महिला है। 12 लोगों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई है। इसमें ब्रहमपुरी कालोनी से एक महिला, पउ़री से सात पुरुष, गदहिया टोला से दो पुरुष, विसुंदरपुर से एक पुरुष, रायपुर से एक पुरुष है। हाट स्पाट और मंडलीय अस्पताल में आने वाले व अन्य 304 संदिग्धों का सैंपल लिया गया। 553 का सैंपल एंटीजेन कीट से लिया गया। जिले से अब तक 14 हजार 472 का सैंपल लिया जा चुका है। 12 हजार 417 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 2001 की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक दो हजार 363 टेस्ट एंटीजन कीट से लिया गया है। जिले में 65 हाट स्पाट है। इसमें 25 ग्रामीण और 40 नगरी क्षेत्र में है। 42 लोग होम आईसोलेशन में है।
333 स्वास्थ्यकर्मियों का लिया गया सैंपल
अहरौरा। महिला टेलीमेडिसिन स्वास्थ्य कर्मी की अनुपस्थिति में सीएचसी अहरौरा ड्यूटी करे पहुचे युवक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर दी गई है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मी क्वारंटीन हो चुके है ।हालांकि टीम ने कोरोना वारियर्स 333 स्वास्थ्य कर्मियो का स्वैब जांच के लिए भेज दिया है । बाराडीह इलाके से लैब टेक्नीशियन के पांच परिजनों का स्वैब भी परिक्षण के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में सीएमओ ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा को मंगलवार तक बन्द कर स्वास्थ्य सुविधाएं निलंबित करने का आदेश दिया है। एहतियात के तौर पर सोमवार को नगरपालिका के कर्मचारियों ने दिनभर संपूर्ण हास्पीटल को अभियान चलाकर सेनेटाइज किया है।जांच रिपोर्ट सामान्य रहा तो बुधवार से स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल हो सकेंगी।
विज्ञापन
पाजिटिव मिलने पर मचा हड़कंप
हलिया। विकास खंड क्षे में पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने पर लोगों में हड़कंप मच गया है। चार दिन पूर्व हुई कोरोना जांच की रिपोर्ट सोमवार को आई। इसमें के बाद विकास खंड में कोरोना पाजिटिव की संख्या नौ हो गई है। 79 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष मात्र तीन ग्राम पंचायतों सहित ब्लॉक व पुलिस कर्मियों के कुछ लोगों सहित कुछ गांव के लोगों की जांच हो पाई है। सोमवार को आई रिपोर्ट में हलिया बाजार के पांच लोग तथा ब्लाक मुख्यालय रोड़ भटवारी के एक युवक व सहजी गांव के पति पत्नी की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर लोगों हड़कंप मच गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि पाजिटिव पाए गए संक्रमितों में चार लोगों को आइसोलेशन केन्द्र में भेजा गया है। हलिया बाजार में पांच लोगों के पाजिटिव पाए जाने पर बाजार वासियों में दहशत व्याप्त है। भटवारी गांव में युवक के पाजिटिव पाए जाने पर ब्लाक मुख्यालय जाने से लोग कतराने लगे हैं।