फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Broken dream of chattering PM: Mayawati

सपना टूटा बड़बोले पीएम का: मायावती

Sat, 04 Mar 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 04 Mar 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Broken dream of chattering PM: Mayawati
मायावती

विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बीजेपी व सपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि बड़बोले पीएम मोदी का यूपी में बहुमत की सरकार बनाने का सपना टूट चुका है। सपा के बबुआ को तो अब भाभी भी नहीं बचा पाएंगी। सूबे में इस बार बसपा की सरकार बनेगी और चुनाव परिणाम आने के बाद आपसी भाईचारा की होली मनाई जाएगी। उन्होंने ये बातें नगर के जीआईसी मैदान पर शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं।  

एक घंटे के भाषण के दौरान बसपा सुप्रीमो ने भाजपा को निशाने पर रखा। कहा कि बीजेपी के लोग ऊपरी मन से हवा-हवाई बातें कर रहे हैं। पौने तीन साल के कार्यकाल में मोदी ने कोई विकास कार्य नहीं किया, यहां तक कि यूपी में सीएम तक का चेहरा तक पेश नहीं किया है। मुस्लिमाें के पर्सनल लॉ व तीन तलाक पर दखल देकर बीजेपी सामाजिक तानेबाने को खराब करना चाहती है। मोदी की हालत खिसियानी बिल्ली जैसी हो गई है।
विज्ञापन


पूरे भाषण में सिर्फ एक बार मुलायम सिंह का नाम लिया और कहा कि पुत्र मोह में उन्होंने शिवपाल को अपमानित किया है। सपा का शासन हर मायने में निराशाजनक रहा है। अब यूपी की इस बेटी को जनता अपना आशीर्वाद जरूर देगी। हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। भीड़ देख कर यह लग रहा है कि आप लोग यहां की पांचों सीटें जिताने का मन बना लिए हैं। उन्होंने नगर सीट से मोहम्मद परवेज खान, मझवां से डा. रमेश चंद बिंद, छानबे से धनेश्वर गौतम, चुनार से अनमोल सिंह एवं मड़िहान विधानसभा क्षेत्र से अवधेश पटेल को भरी मताें से विजयी बनाने की अपील की। संचालन जोन कोआर्डिनेटर अमरेंद्र बहादुर ने किया। सभी प्रत्याशियाें सहित राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, मौलाना नौशाद, जोन कोआर्डिनेटर टिकेत गौतम, गुड्डू राम, जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, शैलेंद्र बहादुर, नेमत खां, सद्दाम राईन, बबलू हाशमी, डा. शक्ति व रजत सहित बड़ी संख्या में पांचाें विधानसभा क्षेत्र से आए लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed