{"_id":"57c72c584f1c1b417a2cb29b","slug":"brkchha-assault-on-campus-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरकछा कैंपस में मारपीट, फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरकछा कैंपस में मारपीट, फोर्स तैनात
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
हास्टल में पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में शिवालिक और विंध्याचल छात्रावास के छात्रों में मंगलवार को मारपीट की घटना के बाद बुधवार को भी तनाव रहा। बुधवार को आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शिवालिक छात्रावास के छात्रों ने प्रशासनिक भवन के सामने धरना दिया। जिससे परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। विश्वविद्यालय प्रशासन की सूचना पर पुलिस कैंपस में पहुंच गई। एडिशनल एसपी आपरेशन अरविंद मिश्र के समझाने के बाद छात्र शांत हुए। उधर, विवि प्रशासन भी आरोपी छात्रों पर कार्रवाई में जुटा हुआ है।
राजीव गंाधी दक्षिणी परिसर में मंगलवार की शाम बाइक से छींटा पड़ने से नाराज शिवालिक के छात्रों ने विंध्यवासिनी हॉस्टल के एमबीए के दो छात्रों को पीट दिया। इसके बाद नाराज छात्रों ने शिवालिक हॉस्टल में जाकर छात्रों से मारपीट की। दक्षिणी परिसर प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को देने के बाद पुलिस ने छात्रों को समझाया, जिसके बाद मामला कुछ शांत हुआ लेकिन रात की घटना से नाराज शिवालिक के कुछ छात्रों ने सुबह विंध्यवासिनी हॉस्टल के छात्रों से मारपीट की। इससे मामला बिगड़ गया।
छात्रों द्वारा पिटाई किए जाने से नाराज शिवालिक के छात्रों ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासनिक भवन के सामने धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने दक्षिणी परिसर में पहुंच कर छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन छात्र नहीं माने, जिसके बाद एडिशनल एसपी आपरेशन अरविंद मिश्रा मय फोर्स पहुंचे और छात्रों को समझाया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद छात्र दोबारा आपस में मारपीट नहीं करने पर राजी हुए। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी दोबारा मारपीट होने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।