{"_id":"678959bcd6d0904cac06707e","slug":"bring-the-character-of-swami-vivekananda-into-your-life-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-128421-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: स्वामी विवेकानंद के चरित्र को अपने जीवन में उतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: स्वामी विवेकानंद के चरित्र को अपने जीवन में उतारें
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछा स्थित बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इसमें लोगो डिजाइन, युवा दौड़, क्विज और नुक्कड नाटक प्रतियोगिता कराई गई। साथ ही स्वामी विवेकानंद के विचार और आज का युवा विषय पर परिचर्चा की गई।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन वाराणसी के डॉ. दयापूर्णानंद महाराज स्वामी विवेकानंद के विचारों और उनकी शिक्षा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के चरित्र को अपने जीवन में उतारकर सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि कृषि विज्ञान संस्थान के प्रो. मनोज कुमार सिंह ने स्वामी विवेकानंद के दर्शन और उनके विचारों को आत्मसात करने की सलाह दी।
आचार्य प्रभारी प्रो. विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को राष्ट्रप्रेम सिखाता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सविता देवांगन व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कौस्तभ चटर्जी ने दिया। इस अवसर पर छात्र कल्याण पहल समिति के समन्वयक डॉ. कुलदीप बौद्ध, डॉ. मनोज कुमार मिश्र, डॉ. संदीप चौधरी, अनिमेष मिश्र, डॉ. कौस्तुभ सरार्फ आदि रहे।