फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bright sunshine in the morning, followed by a welcome 30-minute spell of rain in the afternoon.

Mirzapur News: सुबह तेज धूप, दोपहर बाद हुई 30 मिनट तक राहत की बारिश

Mon, 06 Jul 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine in the morning, followed by a welcome 30-minute spell of rain in the afternoon.
बारिश के बीच पानी में भींगता हुआ गुजरता बाइक सवार।- संवाद।
मिर्जापुर। कई दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को रविवार दोपहर बाद हुई बारिश से राहत मिली। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में हवा के साथ करीब 30 मिनट तक रुक-रुककर बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

रविवार सुबह से तेज धूप के कारण लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। धूप और बादलों की आंख-मिचौली के बीच दोपहर तक लोग पसीने से तरबतर रहे। जरूरी कार्य से बाहर निकलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ बादल छाने के बाद बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बारिश के बाद लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। हालांकि देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed