फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Breaking patience, put the jam and commotion

टूट रहा धैर्य, लगाया जाम और हंगामा

Tue, 06 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 06 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Breaking patience, put the jam and commotion
पहाड़ी ब्लाक के ग्रामीण बैक से रुपये नहीं मिलने पर सड़क जाम करते खाताधारक ।
 त्रिवेणी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भरपुरा कर्मियों द्वारा दस दिनों से पैसा देने के लिए दौड़ाने व पूछने पर अभद्र व्यवहार करने पर सोमवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने बैंक के बाहर हंगामा मचाते हुए  बैंक के सामने मिर्जापुर वाराणसी मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन


 आरोप था कि बैंक कर्मी 15 दिनों से पैसा देने के लिए लगातार दौड़ा रहे हैं फिर भी उनको पैसा नहीं दिया जा रहा है। दिन भर लाइन लगाने के बाद कहते है बैंक में पैसा खत्म हो गया जबकि रात में सुविधा शुल्क लेकर कुछ लोगों को भुगतान कर रहे हैं। करीब दो घंटे तक सड़क जाम होने की सूचना मिलने पर पहुंचे पड़री इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने शाखा के रिजनल मैनेजर से वार्ता किया तो उन्होंने बताया कि सभी को पैसा दिलवाने का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए है।
विज्ञापन


बता दें कि भरपुरा स्थित त्रिवेणी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में नोटबंदी के बाद ग्रामीण लगातार पैसा निकालने के लिए दौड़ रहे है लेकिन उनको पैसा नहीं मिल पा रहा है। कुछ लोगों को एक हजार से लेकर दो हजार रुपये तक भुगतान किया गया है। लेकिन अधिकांश ग्राहकों को पैसा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर ग्राहकों में नाराजगी है। कई दिनों से पैसा निकालने के लिए बैंक में दौड़ रहे लेागों ने जब कर्मचारियों से पूछा कि कबतक उनको पैसा मिल जाएगा इसको लेकर कर्मचारी भड़क गए और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। कर्मचारियों के व्यवहार को देखकर खाताधारक नाराज हो गए और बैंक के बाहर कर्मचारियों के रवैये को लेकर हंगामा मचाने लगे।
वहीं बैंक कर्मचारी शिवशंकर सिह का कहना है कि बैंक में पैसा नहीं था। इसलिए भुगतान नहीं किया जा रहा है। शाम तक पैसा आने की उम्मीद थी लेकिन नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed