फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brake fail commotion tractor overturned in mirzapur father dead deliver Khichdi three people critical

ब्रेक फेल : ट्रैक्टर पलटने से मची चीख-पुकार, बेटी को खिचड़ी पहुंचाने जा रहे पिता की माैत; तीन की हालत गंभीर

Fri, 10 Jan 2025 07:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 07:30 PM IST
सार

Mirzapur News : सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर मड़िहान थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ भेजा गया, जहां डाॅक्टरों ने पन्नालाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नाती-नातिन और युवक का इलाज किया जा रहा था।

विज्ञापन
Brake fail commotion tractor overturned in mirzapur father dead deliver Khichdi three people critical
सड़क हादसे के बाद सीएचसी के बाहर माैजूद परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खिचड़ी का सामान और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर भूसा लादकर बेटी के घर जा रहे पिता की शुक्रवार दोपहर सिद्धनाथ दरी के पास राजगढ़-चुनार मार्ग के तीव्र ढलान पर ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार नाती-नातिन और गांव का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन




हादसे के बाद सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ लाया गया। जहां नातिन की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।

मड़िहान थाना क्षेत्र के लालपुर नौडीहा गांव निवासी पन्नालाल (60) की बेटी रानी की शादी बरगवां गांव में हुई है। बेटी रानी के पति की मौत के बाद एक बेटा और एक बेटी नाना के घर पर ही रहने लगे।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर पन्ना लाल ट्रैक्टर-ट्रॉली में खिचड़ी का सामान, भूसा लादकर नतिनी अलका पटेल (12), नाती लव (6) और गांव के ही विमलेश (30) को ट्रैक्टर बैठाकर बरगवां गांव बेटी के घर खिचड़ी पहुंचाने जा रहे थे। सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के सिद्धनाथ दरी के पास राजगढ़-चुनार मार्ग के तीव्र ढलान पर ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें ट्रैक्टर चालक पन्नालाल नीचे दब गया। घायलों का चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रही सवारियों से भरी बस के चालक ने रोक दी। बस सवार लोग नीचे उतरे और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला।

एंबुलेंस से सभी को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चालक पन्ना लाल की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल अलका की हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।

किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। इसकी सूचना पर परिवार वालों को दे कर शव को पोस्टमार्टम के लि भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed