फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Boyfriend strangled the teenager to death for refusing to marry in mirzapur

मिर्जापुर: शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने किशोरी की गला दबाकर हत्या की, वीडियो वायरल करने की देता था धमकी 

Mon, 21 Mar 2022 07:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Mar 2022 07:04 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, सीओ उमाशंकर सिंह ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस हत्यारोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Boyfriend strangled the teenager to death for refusing to marry in mirzapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने घर में घुस कर किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह परिजन उसे जगाने गए तो किशोरी मृत मिली। किशोरी के भाई ने सुबह हत्यारोपी को घर से निकलते देखा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन


मृतका की मां की तहरीर मिलने पर पुलिस हत्यारोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है। क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी कक्षा 11 की छात्रा थी। वह दो भाइयों में अकेली बहन थी। उसका पिता व बड़ा भाई महाराष्ट्र के सिलवासा में रहकर कार्य करते हैं। सुबह घर में घुसे प्रेमी युवक ने गला दबाकर किशोरी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


किशोरी की भाभी उसे जगाने गई तो वह मृत अवस्था में मिली। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर लालगंज थानाध्यक्ष विजय चौरसिया मौके पर पहुंचे। मृतका की मां ने बताया कि गांव निवासी एक युवक का उसकी पुत्री से कुछ वर्षों से प्रेम चल रहा था। पिछले वर्ष पुत्री युवक से बोलचाल बंद कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बद आरोपी युवक वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देता था। वह पुत्री से जबरदस्ती शादी करना चाहता था। घर पर आकर कई बार धमकी दिया कि किसी और से शादी करने पर जान से मार देगा। सोमवार की सुबह परिवार के लोग अपने काम में व्यस्त थे तो प्रेमी ने घर में घुसकर सो रही पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी।

छोटे पुत्र ने युवक को घर से भागते हुए देखा। बहू अंदर गई तो देखा की पुत्री की मौत हो चुकी है। आरोप लगया कि उसका पड़ोसी भी हत्यारोपी का सहयोग करता था। मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, सीओ उमाशंकर सिंह ने पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली।

मृतका की मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि मृतका की मां का आरोप है कि घर में सो रही उसकी पुत्री की उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या की है। मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed