फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Boyfriend slapped girl for dancing in wedding procession dead body found on railway track in mirzapur

UP: बरात में डांस पर प्रेमी ने मारा थप्पड़, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली किशोरी का शव; युवक पर हत्या का आरोप

Fri, 16 May 2025 06:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 16 May 2025 06:55 PM IST
सार

Crime News: किशोरी की ट्रेन से कटकर माैत की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। पिता ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इससे पहले किशोरी के भाईयों से आरोपी युवक का विवाद भी हुआ था।

विज्ञापन
Boyfriend slapped girl for dancing in wedding procession dead body found on railway track in mirzapur
जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mirzapur Crime: बरात देखने आई किशोरी को डांस करते देख उसके प्रेमी ने थप्पड़ मार दिया। इसके अगले दिन किशोरी की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। इसके पहले किशोरी को थप्पड़ मारने पर प्रेमी से किशोरी के भाईयों से उसका विवाद हो गया। मामला थाने पहुंचा। जहां पर दोनों पक्षों में सुलह हुई। 

विज्ञापन




अगले दिन गुरुवार की शाम को 16 वर्षीय किशोरी शौच के लिए कहकर घर से निकली। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने गए। देर रात को घर से दो किमी दूर बेलवन गांव में रेलवे लाइन के पास दो टुकड़ों में शव मिला। शव की शिनाख्त कर किशोरी के पिता ने हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने बताया कि बुधवार रात को गांव में बरात आई थी। बेटी बरात देखने गई थी। वहां पर बेलवन गांव का युवक आया था। वह बेटी से बात करते हुए दो-तीन थप्पड़ मार दिया। इस पर मेरे भतीजे ने युवक से आपत्ति जताई। दोनों में हाथापाई हुई विवाद के बाद मामला थाने पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर दोनों ने शादी की बात कही। गुरुवार को थाने पर दोनों पक्ष के परिजन पहुंचे। समझौता हुआ। दोनों को समझाया गया। शाम को बेटी को बुखार आया तो उसे दवा दी। देर शाम को शौच के लिए कह कर बेटी निकली। 15 मिनट बीतने पर छोटी पुत्री को भेजे तो वह आकर बताई कि दीदी नहीं मिल रही। 

परिजनों में मचा कोहराम

इसके बाद पूरा परिवार बेटी को खोजने निकला। दो बार खोजते हुए रेलवे ट्रैक की ओर गए और उस युवक के घर गए, पर बेटी का कहीं पता नहीं चला। दो घंटे बाद तीसरी बार खोजने निकले तो बेलवन के पास बेटी का रेलवे लाइन पर कटा शव मिला। वहां पुलिस पहुंची हुई थी। 

युवक के घर जाकर पूछा तो उसके पिता ने बताया कि बेटा बरात में गया है। वहीं उसकी मां ने कहा कि घर में सोया है। युवक को बुलाने को कहा तो उसे नहीं बुलाया। खोजने के बाद बेटी दो घंटे तक नहीं मिली। दो घंटे बाद बेटी ट्रेन से कैसे कट गई। यह बात समझ में नहीं आ रही। पिता ने कहा कि मेरी बेटी की हत्या की गई है। इसकी जांच की जाए।

परिजनों की डांट के बाद किशोरी ने ट्रेन से कट कर दी जान : थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि गांव में बरात आई थी। किशोरी डांस कर रही थी, इस पर युवक ने उसे थप्पड़ मारा। इसके बाद लड़की के भाई ने युवक को पीटा। दोनों को थाने लाया गया। दोनों ने समझौता कर लिया। बृहस्पतिवार को परिजनों की डांट के बाद लड़की ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed