फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Boy dies due to bike collision

Mirzapur News: बाइक की टक्कर से बालक की मौत

Sat, 22 Apr 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Boy dies due to bike collision
हलिया। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज-देवघाट मार्ग स्थित देवहट गांव में बृहस्पतिवार की शाम बाइक सवार ने घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बालक को टक्कर मार दिया। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए उसे ड्रमंडगंज स्थित निजी क्लीनिक पर ले गए। जहां उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के देवहट निवासी अशोक कुमार का पांच वर्षीय पुत्र नंद कुमार सड़क किनारे खड़ंजा पर खेल रहा था। उसी दौरान गांव निवासी बाइक सवार आया और उसने बालक को टक्कर मार दिया। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार फरार हो गया। परिजन हादसे में घायल बालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह हादसे में मृत बालक के पिता अशोक कुमार ने बाइक चालक सुरेश कोल निवासी देवहट के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में मृत बालक नंदकुमार आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने जाता था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। मौत से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed