{"_id":"6151b7cf8ebc3edae039f581","slug":"boy-and-girl-student-consumed-poison-inter-college-mirzapur-both-are-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: इंटर कॉलेज में छात्र-छात्रा ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: इंटर कॉलेज में छात्र-छात्रा ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, अस्पताल में भर्ती
Mon, 27 Sep 2021 05:53 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 27 Sep 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ (सांकेतिक)
- फोटो : फाइल फोटो
मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में सोमवार को 12वीं के छात्र-छात्रा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिसर में हलचल मच गई। सूचना पर पुलिस और दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी चुनार ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें चुनार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विषाक्त सेवन से किशोर की मौत
कछवा थाना क्षेत्र के एक कस्बा में सोमवार सुबह विषाक्त पदार्थ के सेवन से आदर्श यादव (17) की मौत हो गई। उसके दादा ने पुलिस को सूचना दी।