फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Booths will increase for more immunization, information

टीकाकरण अधिक हो इसके लिए बढ़ेंगे बूथ, पहले भेजी जाएगी सूचना

Mon, 25 Jan 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Booths will increase for more immunization, information
मिर्जापुर। 22 जनवरी जिले के 19 बूूथों पर टीकाकरण अभियान के दौरान कम टीका करण होने पर लगी फटाकर के बाद स्वास्थ्य महकमा आगामी समय में 100 प्रतिशत टीकाकरण करने के अभियान में जुट गया है। इसके लिए सीएमओ ने सभी एसीएमओ और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के साथ मिलकर टीकाकरण अभियान की समीक्षा किया और अधिक से अधिक लोग टीकाकरण करें, इसके लिए रणनीति बनाई।
विज्ञापन

16 जनवरी को टीकाकरण का शुभारंभ हुआ था तो 400 में 299 लोगों ने टीका लगवाया था। लगभग 75 प्रतिशत टीका लगा था। इसके बाद 22 जनवरी को 1900 में 1005 लोगों ने ही टीका लगवाया। इस बार टीकाकरण पिछले बार की अपेेक्षा भी कम हुआ जबकि इस बार टीकाकरण बढ़ने की उम्मीद जताई गई थी। डीएम ने भी टीकाकरण कम होने पर सीएमओ को आगामी टीकाकरण में व्यवस्था दुरुस्त कर 100 प्रतिशत टीकाकरण के लिए निर्देशित किया। सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता ने बताया कि 22 को हुए टीकाकरण में पोर्टल न चलने की समस्या आई थी। इस कारण बहुत से लोग मैसेज न मिलने के कारण समय से टीकाकरण कराने नहीं पहुंच सके थे। टीका लगवाते समय भी पोर्टल नहीं चल रहा था। इसे देखते हुए इस बार पहले से ही मैसेज भेजा जाएगा। जिससे लोग समय से पहुंच जाएं। यही नहीं इस बार बूथ की संख्या को भी बढ़ाया गया है। इस बार बूथ 19 से बढ़ाकर 26 कर दिया गया है। जिन बूथों पर कम टीकाकरण हुआ है। उसे बदला जाएगा। टीकाकरण के समय पोर्टल न चलने पर उसे मैनुअल कर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed