फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   boost the development work

'विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी'

Mon, 05 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 05 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
boost the development work
‌जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल।
 जिला पंचायत सभागार में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति दिशा की बैठक रविवार को हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाए। विकास कार्यो में गुणात्मक सुधार लाए और निर्धारित मानक  के अनुसार काम करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिले। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिंचाई विभाग नहरों में सिल्ट की सफाई कराना सुनिश्चित करें। जिससे किसान सिंचाई ससमय कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाए, जिससे जनता को परेशानी नहीं हो। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी को निर्देश दिया कि जिले में स्वच्छ भारत मिशन चल रहा है, निर्धारित मानक के अनुसार शौचालय बनवाए। केंद्रीय मंत्री ने लघु सिंचाई, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, निर्मल भारत अभियान, प्रधानमंत्री सड़क योजना, इंदिरा आवास सहित विकास कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

 
डीएम कंचन वर्मा ने कहा कि अधिकारी गांवों में जाकर विकास कार्यो की जानकारी जनता को दें। उन्होंने कहा कि गांवों में बिजली आपूर्ति नियमानुसार हो, ट्रांसफार्मर खराब होने पर तत्काल ठीक कराए। सीडीओ अमित कुमार सिंह ने जिले में हो रहे विकास कार्यो की जानकारी दी। बैठक में पीडी हरिचरण सिंह, डीसी एनआरएलएम सुशील कुमार तिवारी, डीसी मनरेगा प्रेेम प्रकाश त्रिपाठी, महेंद्र यादव, एआर कोआपरेटिव रत्नाकर सिंह, डीएसटीओ संतोष कुमार, बीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed