फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bonfires were lit at 233 places, blankets distributed to 805 people.

Mirzapur News: 233 स्थानों पर अलाव जलवाए गए, 805 लोगों को कंबल वितरित

Thu, 21 Dec 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bonfires were lit at 233 places, blankets distributed to 805 people.
मिर्जापुर। ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की जाने लगी है। जिले में सात स्थानों रैन बसेरों का संचालन शुरू कर दिया गया है। यहां रजाई, गद्दा, मैटी, पेयजल, शौचालय, बिजली आदि की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की ओर से सात रैन बसेरों का संचालन किया जा रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से निराश्रितों एवं असहायों के लिए कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक तहसीलों को कुल 5337 कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें तहसील सदर को 1481, चुनार को 1480 और मड़िहान को 1188 कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। लालगंज तहसील को कुल 1188 कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। तहसील प्रशासन की तरफ से अब तक 805 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से कुल 233 स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है। इसमें तहसील सदर की तरफ से 30, चुनार की तरफ से 17, मड़िहान की तरफ से 13 और लालगंज तहसील प्रशासन की तरफ से 24 स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है। इसके अलावा नगर पालिका मिर्जापुर की ओर से 115, नगर पालिका चुनार द्वारा 12, नगर पालिका अहरौरा द्वारा 12 और नगर पंचायत कछवां की तरफ से 10 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed