फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bolero overturned after getting stuck in the checker plate

Mirzapur News: चेकर प्लेट में फंस कर पलटी बोलेरो

Sat, 07 Feb 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bolero overturned after getting stuck in the checker plate
चील्ह । कोल्हूआ कंपनी घाट पीपा पुल पर बृहस्पतिवार की रात चेकर प्लेट में फंसने से बोलेरो पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार बाल-बाल गच गए।
विज्ञापन

कोल्हूआ कंपनी घाट पीपा पुल डेंजर जोन बन गया है। वहां बिछाई गई लोहे की चादर (चेकर प्लेट) बेतरतीब हो गई है। इसके चलते आए दिन दुर्घटना हो रही है। रात 10 बजे गोपीगंज निवासी सुधीर कुमार अपने साथियों के साथ बरात में जाने के लिए बैसुकिया जा रहे थे। पीपा पुल के मध्य गंगा में पहुंचे थे कि प्लाटून पुल पर बिछाई गई लोहे की चादर वाहन में फंस गई। गाड़ी पीपा पुल पर बीच में पलट गई। यात्री वाहन में फंस गए। घटना की सूचना पर राहगीर व ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। गाड़ी में सवार चारों लोगों को बाहर निकला गया। प्रत्यक्षदर्शी विजय कुमार यादव, शीतला प्रसाद यादव, शेरु यादव, अखिलेश यादव, बच्चेलाल यादव ने बताया कि संयोग था कि गाड़ी गंगा नदी में नहीं गिरी, नहीं तो नुकसान हो सकता था। ग्रामीण ने ट्रैकर की मदद से बोलेरो को खींच कर सही कराया। तब जाकर यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed