फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bolero collided from behind in standing higha, Barati's death, two serious

Mirzapur News: खड़ी हाइवा में पीछे से टकराई बोलेरो, बराती की मौत, दो गंभीर

Tue, 27 Feb 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bolero collided from behind in standing higha, Barati's death, two serious
मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव के पास रविवार को देर रात सड़क किनारे खड़ी हाइवा में तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र के बैड़ाड गांव से रविवार को बरात भावा बाजार जा रही थी। बरात में शामिल होने के लिए कुछ लोग बोलेरो से जा रहे थे। रास्ते में राजगढ़ थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी हाइवा में पीछे से बोलेरो टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार मनीष सिंह (23) पुत्र राम सिंह तथा अंकित (20) पुत्र जमुना निवासी इमलिया सोनभद्र तथा चंद्रदेव उर्फ जानू (22) पुत्र रामपोष निवासी जुड़वरियां सोनभद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने चंद्र देव उर्फ जानू को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा मनीष सिंह और अंकित की हालत गंभीर देख वाराणसी ट्राॅमा सेंंटर रेफर कर दिया। सोमवार को शाम को पोस्टमार्टम हुआ। राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि बोलेरो खड़ी हाइवा में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed