फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Body of youth who drowned in pond found after 24 hours.

Mirzapur News: तालाब में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव

Tue, 30 Jun 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Body of youth who drowned in pond found after 24 hours.
कछवां। मझवां गांव स्थित तालाब में डूबे युवक का शव सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे तालाब में मिला। मझवां गांव निवासी प्रद्युम्न रविवार को तालाब में मछली पकड़ने के दौरान गहरे पानी में डूब गया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देर शाम तक स्थानीय गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम से खोजबीन कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने तालाब में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाते हुए तलाश शुरू की। जिसके कुछ ही देर बाद शव मिला। इसे एसडीआरएफ के जवानों ने बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रद्युम्न दो भाई और एक बहन में बड़ा भाई था। पेंट, पुट्टी का काम कर जीवनयापन करता था। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि तालाब में डूबे युवक का शव मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed