{"_id":"6a62755d12b0fdcb88017e76","slug":"body-of-a-transgender-person-dumped-near-dagmagpur-railway-station-after-murder-mirzapur-news-c-20-ali1005-1477801-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर हसीना हत्याकांड: बाउंड्रीवॉल के पिलर में शव छिपाने की कोशिश, पुराने परिचितों पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नर हसीना हत्याकांड: बाउंड्रीवॉल के पिलर में शव छिपाने की कोशिश, पुराने परिचितों पर पुलिस की नजर
Fri, 24 Jul 2026 12:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:27 PM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर में किन्नर की हत्या के बाद डगमगपुर रेलवे स्टेशन के पास शव फेंका गया। हैरान की बात ये है कि जिस जगह पर शव मिला वहां से महज एक किलोमीटर पर पुलिस पिकेट लगती है, लेकिन पुलिस को हत्या की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
किन्नर का शव मिलने के बाद की गई घेरेबंदी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के डगमगपुर रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को किन्नर सत्तार खां उर्फ हसीना (40) का शव पड़ा मिला। चेहरे पर चोट के निशान थे, जहां शव मिला वहां से करीब एक किलोमीटर दूर डगमगपुर चौराहे पर पुलिस पिकेट रहती है, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। हत्यारोपियों ने शव को रेलवे ट्रैक और एनएच-135 के किनारे रेलवे की बाउंड्रीवॉल के पिलर में दबाकर छिपाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
पुलिस और एसओजी की जांच में सामने आया कि हसीना के वाराणसी रहने के दौरान कई लोगों से संबंध थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि इन्हीं में किसी ने हसीना की हत्या की होगी।
विज्ञापन
एएसपी सिटी के अनुसार, भदोही जिले के औराई क्षेत्र के घोसिया गांव निवासी सत्तार खां उर्फ हसीना कई साल से वाराणसी जिले के लोहता स्थित चुरामनपुर के दुर्गावती गेस्ट हाउस में रहती थी। सुबह शव मिलने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर मिश्रा, थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। शिनाख्त के लिए पुलिस और एसओजी की टीम ने शव की फोटो किन्नरों को भेजी। वाराणसी के किन्नरों ने शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम वाराणसी और भदोही पहुंची। वाराणसी में किन्नर हसीना के परिचितों से पूछताछ कर जानकारी इकट्ठा करने के बाद पुलिस भदोही स्थित उसके घर पहुंची। वहां पर परिजनों से पूछताछ की।