फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Body of a girl found drowned while taking a selfie in Ganga river

Mirzapur News: गंगा नदी में सेल्फी लेते समय डूबी युवती का मिला शव

Wed, 19 Jun 2024 05:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Body of a girl found drowned while taking a selfie in Ganga river
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बरियाघाट पर सोमवार की शाम सेल्फी लेते समय डूबी युवती का शव एसडीआरएफ ने मंगलवार की शाम मंडलीय अस्पताल के पीछे गंगा नदी से बरामद किया।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के धौरुपुर निवासी दो बहनें पूजा चौहान (22) और अंशिका चौहान (19) गांव की आठ-10 महिलाओं के साथ बरियाघाट घूमने और स्नान करने गई थीं। शाम को अंशिका चौहान बरियाघाट पर गंगा नदी में बने बैरिकेडिंग के पास जाकर सेल्फी लेने लगी। इस दौरान पैर फिसलने से गिरकर वह गंगा नदी में डूबने लगी। उसे डूबते देख उसकी बहन पूजा चौहान और गांव की रिंकी (23) उसे बचाने गईं तो वे भी डूबने लगीं। उन्हें डूबते देख पास मौजूद 16 वर्षीय तैराक किशोर संजय प्रजापति निवासी संकटमोचन ने पूजा और रिंकी को खींचकर बाहर निकाल लिया, लेकिन अंशिका तब तक डूब चुकी थी। सोमवार को तलाश करने पर उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार को सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में युवती की तलाश करती रही। इस बीच शाम को उसका शव बरामद हुआ। शहर कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि गंगा में डूबी युवती का शव मंडलीय अस्पताल के पीछे नदी से बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed