फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bodies of two teenagers found four kilometers away after 24 hours

Mirzapur News: 24 घंटे बाद चार किमी दूर मिले दो किशोर के शव

Thu, 19 Jun 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bodies of two teenagers found four kilometers away after 24 hours
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव स्थित स्वामी विवेकानंद गंगा घाट पर डूबे दोनों किशोरों शव 24 घंटे के बाद बुधवार को चार किलोमीटर दूर पंप कैनाल नरायनपुर के पास उतराते मिले। ग्रामीणों ने प्रशासन पर किशोरों की तलाश में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोलउंद गांव के कुछ किशोर और युवक मंगलवार की दोपहर स्वामी विवेकानंद घाट पर गंगा में नहा थे। गहरे पानी में जाने से अर्शलान (17), कैफ अली (16) और अमन (17) डूबने लगे थी।
विज्ञापन

घाट पर मौजूद लोगों ने साड़ी फेंककर अमन को बचा लिया था लेकिन अर्सलान और कैफ डूब गए थे। गांव के गोताखोरों दोनों को खोजने का प्रयास किया, पर असफल रहे। घटना के पांच घंटे बाद बाद में पुलिस ने नाव मंगाकर खोजबीन शुरू कराई लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। बुधवार को सुबह 11 बजे पहुंची एसडीआरएफ की टीम भी किशोर को खोजने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर पंप कैनाल नरायनपुर के पास दोनों किशोरों के शव उतराते पाए गए। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। काफी देरी से तलाशी अभियान शुरू किया। अर्सलान माता-पिता का इकलौता बेटा था।
कैफ पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि दोनों किशोरों के शव उतराते मिले हैं। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed