{"_id":"5e20b2b48ebc3e7d663b127e","slug":"board-exam-mirzapur-news-vns5054150167","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल मंडल में 264 केंद्रों पर शामिल होंगे पौने दो लाख परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल मंडल में 264 केंद्रों पर शामिल होंगे पौने दो लाख परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल के तीनों जिलो में इस बार एक लाख 73 हजार नौ सौ 15 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले वर्ष के मुकाबले यह संख्या 13 हजार 80 कम है। इसी प्रकार इस बार दो सौ 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जो पिछली बार से 13 कम है। पिछले वर्ष परीक्षा केंद्रों की संख्या दो सौ 77 थी।
इस बार मिर्जापुर जिले में एक सौ 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 73 हजार चार सौ 46 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 42 हजार चार सौ 52 हैं। इसमें21 हजार एक सौ 47 बालक तथा 21 हजार तीन सौ पांच बालिकाएं शामिल हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में कुल परीक्षार्थी 30 हजार नौ सौ 94 हैं। इसमें 16 हजार एक सौ तीन बालक तथा 14 हजार आठ सौ 91 बालिकाएं शामिल हैं। इस बार पिछली बार से दो हजार आठ सौ 41 परीक्षार्थी कम हैं। पिछली बार यह संख्या 76 हजार दो सौ 87 थी। जिले में जो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उनमें वित्तविहीन विद्यालयों की संख्या अधिक है। जिले में इस बार एक सौ 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 62 वित्तविहीन, 46 अशासकीय सहायता प्राप्त तथा छह राजकीय विद्यालय शामिल हैं। इन सभी जगहों पर मानक के अनुसार परीक्षा के लिए व्यवस्था की गई है।
इस बार परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए हाईटेक व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी के बाद वायस रिकार्डर व अब राउटर से सभी परीक्षा केंद्रों को जोड़ दिया गया है। इससे लखनऊ में बैठे लोग वेबकास्टिंग के जरिए पूरे प्रदेश के किसी भी परीक्षा केंद्र की निगरानी कर सकेंगे। जिला स्तर पर इसके लिए जीआइसी में नियंत्रण कक्ष बनाया जा रहा है। जिले के सभी एक सौ 10 परीक्षा केंद्रों को राउटर से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. कामता पाल ने बताया कि विंध्याचल मंडल में परिषदीय परीक्षाओं के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी। व्यवस्था की लगातार मानिटरिंग की जा रही है।