फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Blockade against power cuts

बिजली कटौती के खिलाफ चक्काजाम

Sat, 12 Sep 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 12 Sep 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Blockade against power cuts
ड्रमंडगंज। अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को मिर्जापुर -रीवां एनएच को जाम कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने कहा कि जेई की लापरवाही के कारण क्षेत्र को एक घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


कभी कटौती तो कभी फाल्ट के नाम पर बिजली काटी जा रही है। इससे क्षेत्र की जनता त्रस्त हो चुकी है। करीब चार घंटे से लगे जाम की सूचना पर पहुंचे हलिया थानाध्यक्ष ने लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


कहा कि जबतक कोई सक्षम अधिकारी आकर आश्वासन नहीं देगा तबतक वह जाम समाप्त नहीं करेंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ माह से मात्र एक घंटे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे इलाके की जनता परेशान हो चुकी है।


भरी गर्मी में लोगों का जीना मोहाल हो गया है। पुरुष तो किसी तरह जीवन यापन कर ले रहे हैं लेकिन घरों में रहने वाली महिलाओं का गर्मी से हाल बेहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के दौरान मौजूद महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में हमेशा बिजली की कटौती की जा रही है। इससे उमस भरी गर्मी में उनका जीना दूभर हो गया है। बच्चे भी गर्मी से परेशान हो गए है।

 दिन तो किसी तरह लोग बिता ले रहे लेकिन रात जागते हुए ही बीत रहा है। महिलाओं समेत अन्य लोगों ने  उपकेंद्र के जेई हौसला प्रसाद त्रिपाठी  की लापरवाही से इलाके में बिजली नहीं मिलने का आरोप लगाया।

कहाकि जब जेई से  बिजली कटौती के बारे में पूछा जाता है तो वह इमरजेंसी कटौती या फाल्ट बताकर अपना पल्ला झाड़ लेते है। उनकी लापरवाही को देखते हुए उसे तत्काल उपकेंद्र से हटाया जाए।


 जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर पांच - पांच किलोमीटर जमा रहा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार एवं थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय लोगों को समझा  बुझा कर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed