फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Blessed to see the form of Chandraghanta

Mirzapur News: चंद्रघंटा स्वरुप का दर्शन कर हुए धन्य

Sat, 25 Mar 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Blessed to see the form of Chandraghanta
चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को आस्थाधाम में श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के चंद्रघंटा स्वरूप का दर्शन कर अपने को धन्य किया। मंदिर से लेकर सड़क तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंगला आरती के बाद से शुरु हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत जारी रहा। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न वाहन स्टैंडों पर उतरे देवी भक्त गंगा घाटों पर पहुंचे और स्नान के बाद नारियल, चुनरी और प्रसाद लेकर मंदिर में माता के दर्शन किए। न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी मार्ग, जैपुरिया गली के अलावा भक्त पक्काघाट मार्ग से मंदिर की ओर पहुंच रहे थे। मंदिर छत पर जगह-जगह साधक माता की आराधना में जुटे रहे। कोई मां विंध्यवासिनी चालिसा का पाठ करता रहा तो कोई दुर्गा सप्तशती के जरिए माता की स्तुति करता दिखा। उधर, विंध्यक्षेत्र की पहाड़ी भक्तों से गुलजार रही। कालीखोह पहुंचकर भक्तों ने माता काली के दर्शन के पश्चात मां अष्टभुजा देवी के दर्शन किए। कोई वाहन तो कोई पैदल ही पहाड़ पर चढ रहा है। अशक्त श्रद्धालुओं के लिए रोपवे की व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed