फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Blacklist for Ramakrishna Sevashram Hospital General Surgery

ामकृष्ण सेवाश्रम अस्पताल जनरल सर्जरी के लिए ब्लैक लिस्ट

Sun, 19 Dec 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Blacklist for Ramakrishna Sevashram Hospital General Surgery
आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का उपचार करने के साथ ही कई अस्पताल योजना का लाभ उठाने में लगे है। लाभ उठाने के चक्कर में अस्पताल के लोग लापरवाही बरत रहे है। इसके चलते लोगों की जान तक चली जा रही है। बीते दिनों अस्पताल में एक मरीज की मौत मामले की जांच आयुष्मान भारत की एंटी फ्राड यूनिट द्वारा की गई। जिसके बाद जिलाधिकारी ने जांच के आधार पर निजी चिकित्सालय रामकृष्ण सेवाश्रम ओझला पुल के जनरल सर्जरी विभाग को आयुष्मान भारत के टीएमएस पोर्टल से हटाकर ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के पटेंगरा निवासी प्रदीप कुमार ने सीएमओ को पत्रक देकर आरोप लगाया था कि उसके पिता अमृतलाल प्रजापति को पेट में दर्द था। उनको आयुष्मान योजना के लिए संबंद्ध अस्पताल में ले जाया गया। डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड में पित्त की पथरी बताया था। दो माह पुराने अल्ट्रासाउंड पर आपरेशन किया। आपरेशन में आंत कट गई। हालत बिगड़ने पर रेफर कर दिया। एक माह बाद पांच जनवरी 2021 को उसके पिता की मौत हो गई। मामले की जांच सीएमओ ने आयुष्मान के नोडल अधिकारी व विजिलेंस अधिकारी एंटी फ्राड यूनिट को सौंपी। संयुक्त जांच में पाया गया कि मरीज द्वारा 19 सितंबर 2020 को डा. संतोष सिंह द्वारा अल्ट्रासाउंड कराया गया था। दो माह से अधिक समय के बाद रामकृष्ण सेवाश्रम द्वारा मरीज की सर्जरी की गई। पुरानी जांच पर ही चिकित्सालय के डाक्टर द्वारा अपनी सील मुहर लगाकर कूटरचित तरीके से टीएमएस पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड किए गए, जबकि चिकित्सालय को आपरेशन के पूर्व पुन: अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच कराने के बाद ही आपरेशन करना चाहिए था। जांच का समस्त व्यय चिकित्सालय द्वारा वहन किया जाता है, जो कि आयुष्मान भारत से मिलने वाली धनराशि में सम्मलित है। जांच की धनराशि बचाने के लालच में पुरानी जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मरीज का आपरेशन किया गया जो मरीज केे लिए घातक साबित हुआ। जांच के बाद टीम ने अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग को टीएमएस पोर्टल से सस्पेंड करने की संस्तुति प्रदान की। जांच के आधार पर सीएमओ ने जिलाधिकारी के अनुमति के बाद रामकृष्ण सेवाश्रम चिकित्सालय के जनरल सर्जरी विभाग को ब्लैक लिस्ट कर टीएमसी पोर्टल से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed