फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Black marketing of fertilizers in the market, long queues at committees

Mirzapur News: बाजार में खाद की कालाबाजारी, समितियों पर लंबी कतार

Mon, 01 Sep 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Black marketing of fertilizers in the market, long queues at committees
अमर उजाला संवाद में पहाड़ी ब्लाक के टेढ़ा गांव में मौजूद किसान।- संवाद।
मिर्जापुर/ पड़री। जिले में खाद की किल्लत और काला बाजारी से किसान जूझ रहे हैं। बाजारों में यूरिया की कालाबाजारी तो समितियों पर लंबी कतारों के बावजूद यूरिया नहीं मिलने की शिकायत पर किसानों की समस्याओं को जानने के लिए रविवार को अमर उजाला की टीम रविवार को पहाड़ी विकासखंड के टेढ़ा गांव पहुंची। यहां संवाद में किसानों ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

किसानों का कहना है जब-जब फसलों में खाद डालने का समय आता है, तब साधन सहकारी समितियों पर खाद की कमी हो जाती है। मजबूरन किसानों को बाजार से ऊंचे दामों पर खाद खरीदकर खेतों में डालना पड़ता है। किसानों का कहना है कि बाजार में दुकानदार किसानों को तभी यूरिया या डीएपी देते हैं जब उनके साथ सल्फर, जिंक, पोटाश या नैनो खाद जैसी अनावश्यक खाद भी खरीदते हैं। किसानों का कहना है कि सरकारी ठेके पर शराब की कभी कमी नहीं होती। पहाड़ी ब्लॉक के 46 ग्राम पंचायतों के किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए कठिनई, भरपुरा, माधोपुर, मोहनपुर भवरख, पहाड़ी पचोखरा और दाढ़ीराम साधन सहकारी समितियों के जरिए वितरण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इस समय में धान की फसल में यूरिया की जरूरत है, माधोपुर समिति को छोड़कर अन्य समितियों पर खाद उपलब्ध ही नहीं है।
सरकारी समितियों पर जहां उर्वरक मौजूद है वहां किसानों को कौन कहे खुद समिति के सदस्यों तक से इंतखाब और अन्य कागजात मांगे जाते हैं। जबकि पहले से ही आधार कार्ड, खसरा, खतौनी जमा कराकर ऋण सीमा तय की जाती है। संवाद कार्यक्रम में सुनील कुमार सिंह, चंदन सिंह, राजेंद्र भारती, राहुल तिवारी, दीपु सिंह, अंकित सिंह, नंदलाल यादव, राजबली सिंह, गोपाल सिंह, आजाद दुबे, बाबा सिंह, गुलाब चंद विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed