फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP workers took out a march in honour of women.

Mirzapur News: महिलाओं के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली

Sat, 18 Apr 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out a march in honour of women.
नारी श​क्ति वंदन अ​धिनियम के लिए निकली पदयात्रा में शामिल महिलाएंं, स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : 1
मिर्जापुर। नगर में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वक्ताओं ने कहा कि यह अधिनियम वास्तविक समानता की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
विज्ञापन

पदयात्रा भाजपा जिला मुख्यालय से शुरू होकर रामचंद्र शुक्ल पार्क से होते हुए सरदार पटेल चौक (भरूहना) से होते हुए भाजपा जिला मुख्यालय पर हुई। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने नारी शक्ति जिंदाबाद, मोदी है तो मुमकिन है, नारी के सम्मान में, मोदी जी मैदान में, महिलाओं को मिला अधिकार, धन्यवाद मोदी सरकार के नारे गूंजते रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह कानून प्रधानमंत्री मोदी की महिला सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। पदयात्रा का उद्देश्य लोगों को महिला आरक्षण और इसके महत्व के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed