फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP will form on the back of youth

युवाओं के दम पर बनेगी भाजपा की सरकार

Thu, 01 Oct 2015 12:09 AM IST
मिर्जापुर
मिर्जापुर Updated Thu, 01 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP will form on the back of youth
युवा ही देश का भविष्य है। युवाओं के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में विजय श्री प्राप्त कर प्रदेश में एक सुसंगठित सरकार बनाएगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने कही। श्री सिंह लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह युवाओं का देश है। विश्व में कोई ऐसा देश नहीं है जो युवाओं के मामले में इतना शक्तिशाली हो। इसी युवा ब्रिगेड के माध्यम से प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। इसके लिए युवाओं का सहयोग और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन तथा आशीर्वाद अपेक्षित है। कहा कि भारत का युवा हमेशा अपने बुर्जुगों का आशीर्वाद लेकर ही आगे बढ़ा है। अपने वरिष्ठों का सम्मान करना भारत की प्राचीन परंपरा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत के नाम का डंका पीट रही है। कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का विरोध करती हैं लेकिन पूरा विश्व उनका कायल हो   चुका है।
विज्ञापन


इस अवसर पर 30 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मां विन्ध्यवासिनी की तस्वीर और चुनरी देकर सम्मानित किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कार्यकर्ताओं में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर जोश भरा। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोकी नाथ पुरवार,  शंभूनाथ दिक्षीत, गोपाल जी चुनाहे, बलराम मौर्य, सुरेन्द्र सिंह,  प्रेम सिंह गर्ग, प्रेम लुण्डिया, राधेकृष्ण सिंह, राजेन्द्र सिंह, गोपाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed