फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP State Vice President says: Make the Tiranga campaign a success with dedication and enthusiasm.

Mirzapur News: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- निष्ठा व उत्साह से तिरंगा अभियान को बनाएं सफल

Wed, 05 Aug 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
BJP State Vice President says: Make the Tiranga campaign a success with dedication and enthusiasm.
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम की कार्यशाला को संबो​धित करते भाज - फोटो : 1
मिर्जापुर। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को भाजपा की जिला कार्यशाला बरौंधा कचार के भाजपा के जिला कार्यालय में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कार्यकर्ताओं से अभियान को निष्ठा और उत्साह के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ। हर घर तिरंगा अभियान आज राष्ट्रभक्ति के जन आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। अभियान ने हर भारतीय के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और आत्मीयता की भावना को और सशक्त किया है। यह अभियान राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने का माध्यम है। अध्यक्षीय उदबोधन में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेगा। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। संचालन रविशंकर पांडेय ने किया। इस अवसर पर हेमंत त्रिपाठी, रवींद्र नारायण सिंह पटेल, गौरव उमर, इंद्र कुमार सिंह, बैजनाथ प्रजापति, सुनीता शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed