फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP State President Swatantra Dev Singh in Mirzapur

मोदी और योगी के हाथों में देश-प्रदेश सुरक्षित, कुछ लोग निजी स्वार्थ में कर रहे कृषि कानूनों का विरोध: स्वतंत्र देव सिंह

Wed, 10 Nov 2021 08:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Nov 2021 08:11 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश गुंडाराज से मुक्त हो गया है। माफिया अब सुरक्षित ठिकाना ढूंढने लगे हैं। प्रदेश में महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
BJP State President Swatantra Dev Singh in Mirzapur
अपने पैतृक गांव पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। वह अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने मंगलवार की देर रात ओड़ी गांव पहुंचकर अपनी मां से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है। कहा, देश के किसान प्रधानमंत्री के साथ हैं। लेकिन, कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। दावा किया कि यूपी में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


भाजपा तीन सौ से ज्यादा सीटों पर जीत के आंकड़े को लेकर चल रही है। कहा, पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी कर सरकार ने महंगाई पर अंकुश लगाया है। कहा, प्रदेश गुंडाराज से मुक्त हो गया है। माफिया अब सुरक्षित ठिकाना ढूंढने लगे हैं। प्रदेश में महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी जहां से चुनाव लड़ाएगी, वहां से लड़ेंगे। उन्होंने गांव में आदर्श तालाब में अनियमितता को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। समय से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार विधायक अनुराग सिंह, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, श्रीपति सिंह आदि भी थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed