फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP staged virtual sit-in protest against violence in Bengal

बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में भाजपा ने दिया वर्चुअल धरना

Wed, 05 May 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
BJP staged virtual sit-in protest against violence in Bengal
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के तत्वावधान में बुधवार को वर्चुअल धरना देकर बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या का विरोध किया गया। राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन के क्रम में जिला स्तरीय वर्चुअलधरना प्रदर्शन एवं निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया। वर्चुअल धरना प्रदर्शन की मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनामिका चौधरी ने बताया कि टीएमसी के गुंडों द्वारा हिंसा, लुटपाट व दुष्कर्म को अंजाम दिया जा रहा है जिसमें महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार एवं हत्या की घटनाएं हो रही हैं। भाजपा कार्यालय को जलाया गया। हैरानी की बात यह है कि महिला मुख्यमंत्री मूकदर्शक बनी हुई हैं।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि ममता बनर्जीकी तृणमूल सरकार में 140 से अधिक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जान चलीगयी है लेकिन राज्य प्रशासन अबतक आँखें मुदे बैठा है। अंत में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह के निधन पर शोक जताया गया। विधायकगण रत्नाकर मिश्र, अनुराग सिंह एवं सुचिस्मिता मौर्य, नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, राजेन्द्र सिंह, गंगासागर दूबे,उत्तर कुमार मौर्य, राजकुमारी खत्री, हरिशंकर सिंह पटेल, रवि शंकर पांडेय, दिनेश वर्मा, दिनेश प्रताप सिंह, ज्ञान प्रकाश दूबे, संजय यादव, आदि लोग उपस्थित रहे। रामकुमार विश्वकर्मा ने भी अपने आवास पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed