{"_id":"6092e0368ebc3efbef7420bb","slug":"bjp-s-national-general-secretary-s-sister-in-law-only-826-votes-mirzapur-news-vns5881604154","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव की भाभी को मात्र 826 मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव की भाभी को मात्र 826 मत
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की भाभी विद्या सिंह पत्नी नरेश सिंह को उनके ही क्षेत्र वालों ने नकार दिया। जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी विद्या सिंह को मात्र आठ सौ 26 मत ही मिल सके। प्रथम पांच में भी वह स्थान नहीं बना सकी।
हलिया विकासखंड के बैधा गांव की निवासी विद्या सिंह वार्ड तीन से उम्मीदवार थी। उनका चुनाव पिस्टल था। इस वार्ड में 35वें स्थान की उम्मीदवार थीं। विद्या सिंह को मात्र 826 मतों से ही संतोष करना पड़ा। सपा से समर्थन प्राप्त अमरावती देवी पत्नी केशव प्रसाद उर्फ शंख अग्रहरी चुनाव चिन्ह उगता सूरज को 31सौ मत प्राप्त हुए। उनको विजयी घोषित किया गया।
दूसरे स्थान पर गीता देवी पत्नी श्याम सिंह रही। उनको दो हजार आठ सौ 83 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर आरती देवी चुनाव निशान कप प्लेट को 2160 मत मिला तथा चौथे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शबनम बेगम चुनाव निशान अनाज काटता हुआ किसान को 1760 मत मिला। इस वार्ड में 52 हजार मतदाता थे। इस परिणाम को महासचिव के सम्मान से भी जोड़कर देखा जा रहा है।