फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP's national general secretary's sister-in-law got only 826 votes

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव की भाभी को मात्र 826 मत

Wed, 05 May 2021 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
BJP's national general secretary's sister-in-law got only 826 votes
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की भाभी विद्या सिंह पत्नी नरेश सिंह को उनके ही क्षेत्र वालों ने नकार दिया। जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी विद्या सिंह को मात्र 826 मत ही मिल सके। प्रथम पांच में भी वह स्थान नहीं बना सकी।
विज्ञापन

हलिया विकासखंड के बैधा गांव की निवासी विद्या सिंह वार्ड तीन से उम्मीदवार थी। उनका चुनाव पिस्टल था। इस वार्ड में 35 उम्मीदवार थें। विद्या सिंह को मात्र 826 मतों से ही संतोष करना पड़ा। सपा से समर्थन प्राप्त अमरावती देवी पत्नी केशव प्रसाद उर्फ शंख अग्रहरी चुनाव चिन्ह उगता सूरज को 31 सौ मत प्राप्त हुए। उनको विजयी घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर गीता देवी पत्नी श्याम सिंह रही। उनको दो हजार आठ सौ 83 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर आरती देवी चुनाव निशान कप प्लेट को 2160 मत मिला तथा चौथे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शबनम बेगम चुनाव निशान अनाज काटता हुआ किसान को 1760 मत मिला। इस वार्ड में 52 हजार मतदाता थे। इस परिणाम को महासचिव के सम्मान से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed