फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP people celebrated Dr. Shyama Prasad Mukherjee's sacrifice day

भाजपाजनो ने मनाया डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

Tue, 23 Jun 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
BJP people celebrated Dr. Shyama Prasad Mukherjee's sacrifice day
मिर्जापुर। मुकेरी बाजार चौराहा स्थित जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर मंगलवार को उनके बलिदान दिवस पर माल्यार्पण कर स्मरण किया गया।
विज्ञापन

नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने अंग वस्त्र पहनाकर और माल्यार्पण कर उनके बलिदानों को याद किया। साथ ही एक निशान एक विधान व एक प्रधान के समर्थक संपूर्ण राष्ट्र को एक माला में पिरोने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विधायक ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने अपने भाषण में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदानों को याद किया। कहा कि उनके किए गए कार्यों के द्वारा वे हमेशा अमर बने रहेंगे। भाजपा सरकार ने 370 हटाकर उनके सपनों को साकार किया है। माल्यार्पण-करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी, निर्मला राय, रामकुमार विश्वकर्मा, ज्ञानप्रकाश दुबे, मृत्युंजय त्रिपाठी अलंकार जायसवाल, नगर अध्यक्ष(पूर्वी) मनीष गुप्ता, श्वेता गुप्ता, महेश वर्मा, रजनी कान्त राय,सेक्टर प्रमुख जॉनी शर्मा, बूथ अध्यक्ष छोटू शर्मा, सोलू पंडा आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में पार्टी के नगर पश्चिमी के महामंत्री नितिन विश्वकर्मा ने भी डा. मुखर्जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जमालपुर। ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुए इस आयोजन में मंडल जमालपुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय राजनीति के पुरोधा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मोदी और योगी सरकार की नीतियों को गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा मंडल महामंत्री जोशी पटेल, उपाध्यक्ष मनीष कुशवाहा, मोती लाल सिंह पटेल व अमित पांडेय उपस्थित रहे। कछवां, आदर्श नगर पंचायत के भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय, योगेंद्र नरायन सिंह, पूर्व चेयरमैन अजय उपाध्याय, विशाल श्रीवास्तव, शेखर उपाध्याय, गोपाल सिंह, संतोष सिंह, पवन मिश्रा, अजय सेठ, धर्मेंद्र सरोज, कीशन जायसवाल, अंबुज सिंह, सत्यम गुप्ता व गणेश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed