फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP MP Manoj Tiwari Visit Vindhyachal for mundan sanskar and talks atiq ahmad murder

Mirzapur: बेटियों के मुंडन संस्कार के लिए विंध्याचल पहुंचे BJP सांसद मनोज तिवारी, अतीक हत्याकांड पर कही ये बात

Sun, 23 Apr 2023 10:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 Apr 2023 10:39 PM IST
सार

भाजपा सांसद मनोज तिवारी मृदुल अक्षय तृतीया तिथि पर परिवार के साथ मां विंध्यवासिनी के धाम पहुंचे और अपनी दो बेटियों का मुंडन संस्कार कराया। प्रयागराज में अतीक हत्याकांड के बारे में कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।

विज्ञापन
BJP MP Manoj Tiwari Visit Vindhyachal for mundan sanskar and talks atiq ahmad murder
परिवार के साथ विंध्याचल पहुंचे सांसद मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसद मनोज तिवारी मृदुल अक्षय तृतीया तिथि पर परिवार के साथ मां विंध्यवासिनी के धाम पहुंचे और अपनी दो बेटियों का मुंडन संस्कार कराया। बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने बताया कि अपनी दो पुत्रियों के मुंडन संस्कार के लिए मां विंध्यवासिनी के दरबार में आए हैं।

विज्ञापन


परिवार के सभी मांगलिक कार्य मां विंध्यवासिनी के दरबार में ही होते हैं। प्रयागराज कांड के विषय पर मनोज तिवारी ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश की सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ा है। सरकार अपना काम कर रही है। कोर्ट अपना काम कर रही है और पुलिस अपना काम कर रही है।
विज्ञापन


सांसद रविवार को सुबह लगभग 10 बजे पुरानी वीआईपी मार्ग स्थित एक होटल पहुंचे। स्नान के उपरांत सुबह 11 बजे गणेश द्वार से गर्भगृह में पहुंचे। मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से मां के दर्शन-पूजन कर मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं के दर्शन किए और छत पर गुंबद की परिक्रमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: धर्म परिवर्तन के लिए बरगला रहे दंपती समेत पांच लोग गिरफ्तार, सामने आया तमिलनाडु कनेक्शन

फिर मां गंगा के दर्शन किए। इसके उपरांत राधा कृष्ण मंदिर में दोनों बच्चियों का मुंडन संस्कार कराया। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मां विंध्यवासिनी के दरबार में बही सुर संगीत की रसधार

BJP MP Manoj Tiwari Visit Vindhyachal for mundan sanskar and talks atiq ahmad murder
भजन और कथक की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर शनिवार की रात विंध्याचल धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां विंध्यवासिनी ध्वज पूजा सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित 36वें वार्षिकोत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना कर संगीतांजलि अर्पित की गई। वाराणसी से आए कलाकारों ने प्रस्तुति देकर माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई। मां विंध्यवासिनी माता के आंगन में आयोजित कार्यक्रम में देर रात तक श्रद्धालु डटे रहे। मां के दरबार में भक्ति गीत एवं कथक कलाकारों की नृत्य के साथ बही सुर संगीत की धारा में लोग भाव-विभोर रहे।

मंदिर परिसर में सितार वादक काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर संगीता सिंह ने मां विंध्यवासिनी को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सितार की सुरीली झंकार पर भक्त झूम उठे। राग यमन के बोल व बांसुरी पर सुधीर गौतम एवं तबला पर आनंद कुमार ने संगत किया।

इसके बाद कथक कलाकारों रविशंकर मिश्रा एवं ममता टंडन ने मनोहारी प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर लिया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना से किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में भक्त माता रानी के दरबार में जयकारा लगाकर हाजिरी लगाते रहे। इस मौके पर डॉ. भरत तिवारी ने अतिथियों एवं कलाकारों को माल्यार्पण और अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed