फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP government understood people's feelings

भाजपा सरकार ने लोगों की भावनाओं को समझा

Fri, 31 Jul 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP government understood people's feelings
विंध्याचल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संपूर्ण विश्व एवं देश वासियों की इच्छा थी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद मन्दिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ। भाजपा ने लोगों की भावना को तरजीह दी। अब राममंदिर का निर्माण होने जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार को विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में अब देश के प्रधानमंत्री पांच अगस्त को मंदिर निर्माण के लिए ईंट रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह देश वासियों का सौभाग्य है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भारतीय जनता पार्टी की जो कल्पना थी, 370 ,35भन, तीन तलाक प्रथा हटाना , नागरिकता संशोधन बिल आदि ये सभी मार्ग प्रशस्त हुए ओर आज मुस्लिम माताओ बहनों को सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जो निर्णय हो रहा है, वह देश हित मे हो रहा है । प्रदेश अध्यक्ष ने मन्दिर निर्माण पर कहा कि लोग अपने घरों में दीवाली मना रहे हैं। खुशियों का पल है । प्रदेश में कानून व्यवस्था पर कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है, न गुंडागर्दी है, न वसूली है और न ही जबरदस्ती है। ऐसी कानून व्यवस्था कही नही है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन व पूजन
विन्ध्याचल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को आदि शक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया।
सुबह पुरानी वीआईपी मार्ग से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने पूजन सामग्री के साथ मां विंध्यवासिनी के गर्भ गृह में पहुंच कर कटघरे के बाहर से विधि विधान से दर्शन पूजन किया। जिसके बाद मंदिर पर विराजमान समस्त देवी देवताओं को प्रणाम कर हवन कुंड की परिक्रमा कर मंगल कामना की। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने उनको रक्षा सूत्र बांधा। दर्शन पूजन तीर्थ पुरोहित चित्रसेन मिश्रा एवं सत्यम मिश्रा ने कराया । इस दौरान प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रामशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मझवा विधायक सुचिस्मिता मौर्या, प्रांतीय परिषद सदस्य लाल बहादुर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, राकेश शुक्ला , धीरेंद्र पटेल, शिखर गिरी ,मोहित मिश्रा एवं दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed