फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP District President Brij Bhushan Singh threatened on phone call to departmental officer after power cut said do you want to be suspend in mirzapur

यूपी: बिजली कटने पर भाजपा नेता ने विभागीय अधिकारी को लगाया फोन, कहा- सस्पेंड होना है क्या?

Tue, 31 Aug 2021 12:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 31 Aug 2021 12:54 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन जेपीएस राठौर सोमवार को मिर्जापुर जिले में मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे। जब जेपीएस राठौर विंध्याचल में थे, उसी समय लाइट चली गई। इस पर मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष ने बिजली विभाग के अधिकारी को फोन धमकाया।

विज्ञापन
BJP District President Brij Bhushan Singh threatened on phone call to departmental officer after power cut said do you want to be suspend in mirzapur
बीजेपी के जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा बिजली विभाग के अधिकारी को धमकाने का वीडियो सामने आया है। वह फोन पर विभागीय अधिकारी को 'सस्पेंड होना है क्या' कहते हुए नजर आ रहे हैं। इसी घटना को किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन जेपीएस राठौर सोमवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे। गर्भ गृह में पहुंचकर विधि विधान से दर्शन-पूजन किया। साथ ही परिक्रमा कर पक्का घाट पहुंचकर गंगा के दर्शन किए।
विज्ञापन

 

 



विद्युत अभियंता को दी चेतावनी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन जेपीएस जब विंध्याचल में थे। उसी समय लाइट चली गई। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिजली कटौती पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने फोन पर कहा कि आप सस्पेंड होना चाहते हो क्या? जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन जेपीएस राठौर दर्शन-पूजन करने के बाद होटल पहुंच गए। यहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आया हूं। मां विंध्यवासिनी मंदिर कॉरिडोर का शिलान्यास जब से हुआ है। तब से विंध्य कॉरिडोर और कॉरिडोर से गंगा दर्शन कैसे होता है यह देखने का इच्छुक था। जिस प्रकार से प्रधामनंत्री की योजना के अनुसार अयोध्या में राम मंदिर और काशी में विश्वनाथ मंदिर का निर्माण हो रहा है और सच में हिंदू धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है।

प्रदूषण के प्रश्न पर मंत्री ने कहा कि कोई भी फैक्टरी या यूनिट अगर मानक के खिलाफ है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। जो पहले के लगे हुए हैं। उन्हें रोजगार के साधन से जोड़ के देखा जाता है लेकिन अगर कोई फैक्टरी मानक के खिलाफ है या गंगा नदी में किसी प्रकार का कोई प्रदूषित केमिकल या पानी बहा रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि 2017 और 19 के चुनाव में प्रभारी रहा हूं। जिस प्रकार से हर कार्यकर्ता काम कर रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में कार्य कर रहे हैं। उससे निश्चित तौर पर 2017 की तरह 2022 में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के विषय में सदैव सोचती है। सबसे ज्यादा भाजपा ने किसानों के विषय में सोचा है।

किसान बही, तहसील दिवस, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि इत्यादि योजना भाजपा ने ही लागू की। इस मौके पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, राम कुमार वर्मा, शिव बली यादव, युवराज पांडेय भारी संख्ता में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद वह नगर में पुरानी दशमी स्थित राजेंद्र तिवारी के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे। इस अवसर पर नगर विधायक व अन्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed