फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP alliance will be reduced to 143 seats: Kiranmay Nanda

143 सीटों पर सिमट जाएगा भाजपा गठबंधन: किरणमय नंदा

Thu, 23 May 2024 03:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
BJP alliance will be reduced to 143 seats: Kiranmay Nanda
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव में पांच चरण का मतदान हो गया है। इसमें इंडिया गठबंधन की हवा चली है। दो चरण का मतदान बाकी है। इसमें सुनामी चलेगी। इंडिया गठबंधन यूपी में सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी। भाजपा 400 पार का नारा दे रही है। लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं। 400 के बाद 143 सीटें बचती हैं। भाजपा गठबंधन यहीं पर सिमट जाएगी।
विज्ञापन

ये बातें सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने बुधवार को शाम को लोहिया ट्रस्ट स्थित सपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हम लोग राम भक्त हैं। भाजपा राम के नाम का व्यापार करती है। भाजपा भाईचारा खत्म कर रही है। वर्ष 2014 तथा 2019 में जुमलाबाजी कर भाजपा सत्ता में आई। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। इस सरकार में इलेक्ट्रोलर बांड सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा विकास की बात नहीं कर रही है। तीसरी बार भाजपा सत्ता में आई तो आम लोगों का पैसा लूटकर उद्योगपतियों को दे देगी। चीन की तरह संविधान बदल देगी। फिर चुनाव नहीं होेगा। इंडिया गठबंधन पूरे देश में मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। सपा प्रत्याशियों के बार-बार बदले जाने संबंधी सवाल पर कहा कि यूपी में 80 लोकसभा सीट है। कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं। कार्यकर्ताओं की आवाज और सुझाव के आधार पर प्रत्याशी बदले जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने घोषणा पत्र में जो वादा किया था, वे अधूरे हैं। किसानों, गरीबों और नौजवानों का कोई हित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed