फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Birsa Munda remembered in Ashram system schools

Mirzapur News: आश्रम पद्धति विद्यालयों में याद किए गए बिरसा मुंडा

Thu, 16 Nov 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Birsa Munda remembered in Ashram system schools
मिर्जापुर। जिले के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में बुधवार को बिरसा मुंडा की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मड़िहान स्थित बालिका विद्यालय में लोकनायक बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने पाखंड का खंडन किया और अहिंसा के साथ ही शराब आदि नशीले पदार्थों का सेवन न करने की सलाह दी। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय परसिया में बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दूबे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रों द्वारा आदिवासी संस्कृति से संबंधित नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस दौरान विजय प्रकाश, बीरबल आदि मौजूद रहे। उधर, हलिया क्षेत्र के बरी गांव में बिरसा मुंडा की जयंती पर पूर्व ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। पूर्व प्रधान हिंछलाल कोल ने कहा कि बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने किसानों की जमीन को अंग्रेजों से मुक्त करवाकर भूमि का स्वामित्व दिलाई। आदिवासी समाज को शिक्षा के लिए प्रेरित कर उन्हें अंग्रेजी शासन को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट किया। श्याम मुरारी पटेल ने कहा कि महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लिया था। इस दौरान बसंत आचार्य, हंसराज पटेल, दरोगा तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed