{"_id":"68321a3e7aac60b0bf0207f7","slug":"bird-flu-231-samples-tested-all-negative-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-134247-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू : 231 नमूनों की हुई जांच, सभी निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू : 231 नमूनों की हुई जांच, सभी निगेटिव
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामले मिलने के कारण जिले में पशुपालन विभाग सतर्कता बरत रहा है। अब तक 231 नमूनों की जांच कराई गई है, लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, संक्रमण से निपटने के लिए डिप्टी सीवीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
प्रदेश के कुछ जिलों में बर्ड फ्लू के मामले मिलने पर शासन ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है और जांच का निर्देश दिया है। सीवीओ डा. भूपेंद्र कुमार ने जांच के लिए डिप्टी सीवीओ डा. तेजेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी बनाया है। इनकी देखरेख में ही जांच कराई जा रही है। डिप्टी सीवीओ ने बताया कि आमतौर पर सब कुछ सामान्य है। बस कुछ सावधानी बरती जाय तो कोई समस्या ही न रहे।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी 123 पोल्ट्री फार्म की जांच करा ली गई है। सभी पोल्ट्री फार्म संचालकों को सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। सभी 12 विकास खंडों में चार सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई जा रही है और त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। सीवीओ डा. भूपेंद्र कुमार ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
सतर्कता बरतें
- मांस और उससे बने खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।
- मांस बेचने वाले दुकानदारों पर सतर्क निगाह रखेंं।
- आबादी वाले क्षेत्रों में मुर्गों को जाली वाले पिंजड़े में ढक कर रखें।