{"_id":"5d66c6c38ebc3e0140316994","slug":"biker-killed-mirzapur-news-vns480484754","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर होमगार्ड पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर होमगार्ड पुत्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। हेलमेट नहीं लगाकर बाइक से चलना और एक युवक को महंगा पड़ गया। वाराणसी-मध्य प्रदेश फोरलेन मार्ग पर मंगलवार की रात मिश्रपुर गांव के सामने ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौत का कारण सिर में गंभीर चोट लगना बताया जा रहा। हादसे के बादट्रक चालक मौके से भाग गया।
क्षेत्र के छाहुर मझिगवां गांव निवासी 24 वर्षीय संजय पुत्र रामनरेश लालगंज स्थित एक प्राइवेट बैंक में कार्य करता था। उसके पिता लालगंज थाने में होमगार्ड है। वह दो भाईयों में बड़ा था। वह मंगलवार की देर रात लालगंज से घर के लिए निकला था। रास्ते में वह पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए गया था। पेट्रोल लेकर वह घर लौट रहा था। रास्ते में मिश्रपुर सड़क तिराहे के पास ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह पहिए के नीचे आ गया। ट्रक से कुचलकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।